बहेड़ी। पुलिस ने सुबह गश्त के दौरान एक ही गांव के दो लूट के आरोपी को अलग-अलग स्थान से तमंचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सुबह वन विभाग तिकोनिया के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने मुनाजिर निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज को रोककर उसकी तलाशी ली, तब उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले। इससे पहले कताई मिल रोड पर इसी गांव के निवासी तौकीर को तमंचा व कारतूस सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों का मेडिकल कराकर पुलिस ने जेल भेज दिया है। संवाद