फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपहरण एवं दुष्कर्म के दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही एवं मीरगंज पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कुछ दिन पूर्व सूरज बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ उसकी बिना मर्जी के दुष्कर्म किया। किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को आरोपी को सिन्धौली चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी थाना शाही क्षेत्र के गांव चकदाह का रवि उर्फ रणबीर को रविवार सुबह चकदाह प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि रवि कुछ दिन पहले एक युवती कोफुसलाकर ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार था। संवाद
विज्ञापन

अपहरण एवं दुष्कर्म के दो आरोपियों को भेजा जेल

Next
AU ऐप में पढ़ें