मीरगंज। चोरी की लकड़ी से भरा टेंपो सहित दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचकर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को वह अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि पैगा नगरी के पास परौरा जाने वाले रास्ते पर एक टेंपो में दो लोग यूकेलिप्टस की लकड़ी की चोरी कर बेचने ले जा रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम ऐवरन एवं धनपत निवासी ठिरिया खुर्द बताया है। लकड़ी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि तीन यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी से काटकर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। संवाद