फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना आईएसटीपी ट्रक चैकिंग कर पकड़ा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में दो वाहनों को थाने में कराया खड़ा, एक ने दिखाया था फर्जी पास बहेड़ी। अवैध खनन और राजस्व चोरी रोकने के लिए एसडीएम ने दो दिन में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो वाहनों को सीज किया। बुधवार शाम एसडीएम गोपाल शर्मा देवरनियां क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने वाहन संख्या यूपी25ईटी6335 को रोककर कागजात जांचे। जांच में वाहन के पास इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) नहीं मिला। एसडीएम ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना देवरनियां में खड़ा करवा दिया। पुलिस को चालान और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले मंगलवार को मुड़िया मुकर्रमपुर के पास खनन अधिकारी की टीम ने वाहन संख्या यूपी25ईटी5358 को रोका। चालक ने अंतरराज्यीय पारगमन पास दिखाया, जो मोबाइल सत्यापन एप्लिकेशन से जांचने पर फर्जी निकला। यह ट्रक उत्तराखंड के हाथीवाल से बरेली जाता दर्शाया गया था। नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह ने वाहन को बहेड़ी थाने को भिजवाया। खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने चालक, वाहन स्वामी और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस बाबत एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि अवैध खनन और बिना कागजात चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना आईएसटीपी और फर्जी पास वाले वाहन राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं। उनपर कार्रवाई जारी रहेगी। रोजाना चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें