फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत

विज्ञापन
मऊ चंदपुर पुल से अरिल नदी में गिरी कार, गांव बालों ने सुरक्षित बचाया परिवार रामनगर।
विज्ञापन
सिरौली/रामनगर। आंवला-शाहबाद मार्ग पर ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव सुनरासी का 35 वर्षीय पप्पू मौर्य अपने 20 वर्षीय साथी फुलंदर सिंह के साथ किसी काम से सिरौली आ रहे थे। जैसे ही वह आंवला-शाहबाद मार्ग पर विशनपुरी चौराहे को पार कर रहे थे। तभी दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक पप्पू मौर्य के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और फुलंदर सिंह को मामूली चोट आई। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल जगत सिंह ने घायलों को उपचार के लिए रामनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से गंभीर रूप से घायल पप्पू को बरेली रेफर कर दिया गया, जबकि मामूली रूप से घायल फुलंदर सिंह का उपचार कर छुट्टी दे दी।
कोतवाल ने बताया कि हेलमेट पहने नहीं होने से सिर में चोट लगने से पप्पू की जिला अस्पताल में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें