फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलटा

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर कार को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब फतेहगंज पूर्वी पेट्रोल पंप के सामने मुजफ्फरनगर से प्लाई भरकर बंगाल जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार से टकराने के बाद पलट गया। इसमें ट्रक चालक नदीम और क्लीनर सावेज निवासी मुजफ्फरनगर को चोटें आईं हैं। ट्रक पलटने से बरेली से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाली लेन बिल्कुल बंद हो गई और कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचसिया गांव के पास से दोनों तरफ के वाहनों को एक ही साइड से निकलवाया और ट्रक के चालक का उपचार करवाया। वहीं, क्षतिग्रस्त कार में बरेली के ग्रीन पार्क निवासी यश कुमार बच गए। ट्रक पलटने के बाद प्लाई के तख्ते रोड पर फैल गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कार को बचाने के चलते ट्रक पलट गया। मौके पर ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु करवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें