फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकली विदेशी शराब से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास से वाणिज्य कर विभाग एवं राज्य सचल आबकारी टीम ने नकली विदेशी शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पकड़े गए ट्रक को टीम ने फरीदपुर पुलिस के सुपुर्द कर ट्रक मालिक, ट्रक चालक व ट्रांसपोर्टर समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दिल्ली से असम जा रहे ट्रक को राज्य कर सचल दल टीम ने रविवार सुबह फरीदपुर टोल प्लाजा के पास रोक लिया। ट्रक में डाले की तरफ खली के कट्टे भरे हुए थे। टीम उस ट्रक में भरे माल को चेक करने के लिए ट्रक को कार्यालय ले गई। चेकिंग के दौरान उसमें राज्य कर सचल दल की टीम को उसमें शराब की पेटियां मिलीं। टीम ने तत्काल आबकारी विभाग को सूचना दी। दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
संयुक्त टीम ने ट्रक में भरी नकली विदेशी शराब की पेटियों की गिनती की। इसमें अवैध नकली विदेशी शराब ब्रांड के नाम से कुल 750 पेटी बरामद हुई। पकड़ने वाली टीम में अनूप कुमार मंडल स्तरीय परिवर्तन दल बरेली, आबकारी के पुष्पेंद्र कुमार समेत उनकी पूरी टीम थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें