फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला

Tue, 23 May 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए ससुराल जा रहे भीकमपुर निवासी रामरहीस (35) को ट्रक ने कुचल दिया। पहिये में फंसकर रामरहीस बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब घंटा भर तक यहां से वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रामरहीस की ससुराल में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सोमवार को दसवां संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए वह सुबह 10 बजे बाइक पर बैठकर ससुराल जाने के लिए निकले। आंवला-भमोरा मार्ग पर मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोकने की जगह भागने का प्रयास किया। करीब 10 मीटर तक रामरहीस बाइक के साथ घिसटते चले गए। पहिये में बाइक फंस जाने की वजह से ट्रक आगे नहीं जा पाया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया मगर कामयाबी नहीं मिली।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर भाई बहादुर, मां सुदामा देवी, पत्नी सूरजश्री, पुत्र अरविंद, छोटू व वीरेश घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि यहां आए दिन हादसे होते हैं। बावजूद सुरक्षा इंतजाम नहीं कराए जा रहे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम को भेजने से मना कर दिया। आलमपुर जाफराबाद की ब्लॉक प्रमुख के पति वेद प्रकाश यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। भाई बहादुर ने बताया कि वह तीन भाई हैं। एक भाई हरनाम की पहले ही मौत हो चुकी है। रामरहीस खेती-किसानी का परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें