बरेली। मैदा और आटा लादकर पीलीभीत से अनूप शहर जा रहा ट्रक मंगलवार सुबह पांच बजे लाल फाटक पुल से उतरते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
इससे ट्रक में आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। इस दौरान पुल से गुजर रहे वाहन ठहर गए। राहगीरों की सूचना पर कैंट पुलिस और अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद