फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिवाइडर से टकराकर ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक-हेल्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मैदा और आटा लादकर पीलीभीत से अनूप शहर जा रहा ट्रक मंगलवार सुबह पांच बजे लाल फाटक पुल से उतरते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

इससे ट्रक में आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। इस दौरान पुल से गुजर रहे वाहन ठहर गए। राहगीरों की सूचना पर कैंट पुलिस और अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें