फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परेशान राजमिस्त्री ने विषैला पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 30 Apr 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
इरशाद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव सुल्तानपुर निवासी इरशाद (30) ने विषैला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने बिल्डिंग का निर्माण करवाया था, लेकिन भवन स्वामी ने उनके रुपये नहीं दिए थे। वह इस बात से परेशान थे।
विज्ञापन

पत्नी महनाज ने बताया कि पति ने जलालाबाद में एक बिल्डिंग बनाने का ठेका लिया था। उन्होंने मजदूरों का भुगतान कराने के लिए भवन मालिक से रुपये लिए थे। काम पूरा हो जाने पर उसके पति ने हिसाब करने को कहा था। आरोप है कि भवन मालिक ने उसके पति पर ही उल्टा डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए, जबकि रुपये उनके पति के निकल रहे थे। इस बात को लेकर वह परेशान थे। रविवार को उन्होंने विषैला पदार्थ खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि इरशाद ने समूह से लोन भी लिया था। वह चार से पांच किस्तें चला रहे थे। बताते हैं कि किस्तें भरने में दिक्कत आने से परेशान रहते थे। जलालाबाद थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें