मीरगंज। गांव मोहनपुर से रतनपुरा को जोड़ने वाली ढाई किमी लंबी सड़क दलदल जैसे हालात में है। बारिश से परेशानी बढ़ गई है। दोपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 15 साल पहले गन्ना समिति की ओर से रोड का निर्माण कराया गया। छह साल से सड़क जर्जर है। इससे गुजरना मुश्किल है। गांव के कौशल किशोर, होरीलाल, प्यारेलाल, जयकरन, बाबूराम, नन्हें खां, सुलेमान खां आदि ने रोड की जल्द मरम्मत न होने पर हादसे की आशंका जताई है।