बरेली। रेलवे प्रायोगिक तौर पर त्रिवेणी एक्सप्रेस को लखनऊ के मोहनलालगंज स्टेशन पर भी ठहराव देगा। यह ठहराव अस्थायी होगा। 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 25 फरवरी से मोहनलालगंज स्टेशन पर सुबह 6:47 बजे पहुंचकर 6:48 बजे छूटेगी। 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम 4:40 बजे पहुंचकर 4:41 बजे छूटेगी। इसी तरह 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस मोहनलालगंज स्टेशन पर सुबह 6:47 बजे पहुंचकर 6:48 बजे और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस मोहनलालगंज स्टेशन पर शाम 4:40 बजे पहुंचकर 4:41 बजे छूटेगी।