बरेली। इज्जतनगर मंडल के खटीमा-बनबसा, शाही-पीलीभीत रेलखंड पर जलभराव के कारण रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस को दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। वहीं, माला-शाहगढ़ रेलखंड में यातायात बाधित होने से लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन को 11 से 19 जुलाई तक निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को टनकपुर से चलने वाली 15079 टनकपुर-शक्तिनगर, सिंगरौली से चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और शुक्रवार को शक्तिनगर से चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। 11 व 18 जुलाई को लालकुआं से चलने वाली 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन, 12 व 19 जुलाई को हावड़ा से चलने वाली 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेनें निरस्त रहेंगी।