बरेली। साठ हजार रुपये उधार देकर 1.80 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की गई। रुपये नहीं देने पर पीटकर चेन लूट ली गई। कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मदारी की पुलिया के पास रहने वाले कैलाश यादव ने बताया कि उनके किरायेदार के पास खुर्रम गौंटिया के अनिल यादव का आना-जाना था। कोरोना काल के दौरान कैलाश ने अनिल से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। अनिल ने एटीएम, पासबुक और चेकबुक अपने रख लिए। पेंशन आने पर अनिल ब्याज के रुपये काटकर देता था। कैलाश ने 60 हजार रुपये अनिल को दे दिए। इसके बाद भी अनिल एक लाख 80 हजार रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना किया तो अनिल चार साथियों को लेकर घर आया और उस पर तमंचा तान दिया। तमंचे की बट से हमला किया और ब्याज वसूलने के लिए पत्नी की चेन तोड़कर ले गए। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो