फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिरंगा यात्रा के साथ मां तुझे प्रणाम का आगाज आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों में देशप्रेम की अलख जगाने के लिए अमर उजाला के अभिनव अभियान ''माँ तुझे प्रणाम'' का आगाज मंगलवार को ''तिरंगा यात्रा'' वाहन रैली से होगा। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सुबह नौ बजे यात्रा को बरेली क्लब से हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

इसी के साथ माँ तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हो जाएगी। 14 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी, 15 को सामूहिक राष्ट्रगान और 16 को शक्ति सम्मान के साथ कार्यक्रमों का विश्राम होगा। शहरवासियों को सौहार्द और एकजुटता का संदेश देने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बरेली केमिस्ट एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इनरव्हील और रोटरी क्लब सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों का सहयोग रहेगा।
जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा में आप भी शामिल हो सकते हैं। बाइक या कार के जरिये यातायात नियमों का पालन करते हुए रैली बरेली क्लब से रवाना होगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर विश्राम होगा।
विज्ञापन

ये है तिरंगा यात्रा का मार्ग
बरेली क्लब से सुबह नौ बजे तिरंगा यात्रा की शुरुआत होगी। चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा (पटेल चौक), नॉवल्टी चौराहा, महादेव पुल होते हुए धर्मकांटा से सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर होते हुए केके हॉस्पिटल से आदि नाथ चौराहा (डेलापीर) से घूमकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर सुबह 10 बजे यात्रा का समापन होगा।
थारियंस क्लब ने की विशेष तैयारी
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए थारियंस क्लब द्वारा थीम आधारित वाहन रैली निकाली जाएगी। क्लब के राजीव खुराना के मुताबिक तिरंगे गुब्बारों से वाहनों को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। ड्रेस कोड भी होगा। रैली के लिए विशेष तैयारी की गई है। ब्यूरो

इंडियन ऑयल के बाइकर्स भी होंगे शामिल
रैली में इंडियन ऑयल के बाइकर्स भी शामिल होकर देशप्रेम की अलख जगाएंगे। अपील है कि बाइक से रैली में जो भी लोग शामिल हों, वे हेलमेट जरूर पहनें।
ये हैं सहयोगी
मुख्य आयोजक- अमरत्व।
स्पेशल पार्टनर- आधार इंफ्रा ग्रुप किंग्स एवेन्यू, राजश्री ग्रुप।
हॉस्पिटैलिटी पार्टनर - दि ग्रैंड निरवाना।
फ्यूलिंग पार्टनर - सीयूजीएल।
लाइफ स्टाइल पार्टनर - वस्त्र विला।
पाॅवर्ड बाय - फनसिटी, कमल डेयरी एंड बेकर्स, वेदान (बीईंग एलाइव), बाॅम्बे होजरी, गट्टूमल आयुर्वेदा।
बैंकिंग पार्टनर - यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा।
ऑटो मोबाइल पार्टनर - एमजी हेक्टर।
सहयोगी - मनीलम डेकोरेटिव पैनल, आयुष्मान फर्टीलाइजर, महेंद्र गायत्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज एवं एसएस हॉस्पिटल, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, जगदंबे प्लाई बोर्ड, एडवांस नियो पैड केयर सेंटर, इंडियन ऑयल, निर्मल रिसॉर्ट, एलआईसी, ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस, एजीलस डॉयगोनास्टिक, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आकाश वेट्स, डॉ. आफताब आई केयर, वंश हॉस्पिटल, दीपमाला कॉलेज ऑफ नर्सिंग, होटल डिप्लोमेट रेजीडेंसी, श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल, राधिका सुपर स्पेशिलिटी एंड एडवांस ट्रामा सेन्टर, जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, लोटस हॉस्पिटल, होटल सीता किरन, जीडी हॉस्पिटल, पारिजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल, इंद्रा आईवीएफ बरेली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें