फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट के मुहाने पर खुलीं दुकानें, नहीं हुआ मिनी लॉकडाउन का पालन

विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र में चल रहा भंडारा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के वक्त परीक्षा केंद्रों के बाहर गहमागहमी, टैंपो में क्षमता से अधिक सवारियां

बरेली। कोरोना के खिलाफ जंग में सरकारी कवायद समय के साथ ढीली पड़ती जा रही है। शहर के ज्यादातर हॉटस्पॉट एरिया में महज दिखावे को बल्लियां लगी हैं। एक छोर पर पुलिस भी बैठी है लेकिन इनके मुहाने पर ही मिठाई की दुकानें खुली हैं। चांट पकौड़ी के ठेलों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। रविवार को मिनी लॉकडाउन था। लेकिन कई जगहों पर इसके बावजूद दुकानें खुली रहीं। बीईओ की परीक्षा छूटते वक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम के हालात भी रहे।

रामपुर गार्डन में वाहनों की आवाजाही जारी

मिनी लॉकडाउन में कंटेनमेंट जोन रामपुर गार्डन में वाहनों की आवाजाही जारी है। बैरियर पर पुलिस या तो रहती नहीं, रहती है तो किसी को टोकने से परहेज करती है। यही वजह है कि यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही जरूरत से ज्यादा है। रविवार को अंदर अस्पतालों व लैब में भारी भीड़ थी। जिसकी वजह से सामाजिक दूरी का नियम कायदा ध्वस्त नजर आया।

हॉटस्पॉट कटरा में सजी दुकानें

कटरा चांद खां में मौर्य मंदिर के पास हॉटस्पॉट बना है। इसमें अंदर जाने के लिए कार सवार यहां तैनात होमगार्ड से बहस कर रहे थे। मुहाने पर ही मिठाई की दुकानें खुली थीं। साथ ही चाट पकौड़ी के ठेलों पर भी भीड़ थी। सिकलापुर में मंदिर के भंडारे में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी थी। यहां लोग समूह में बैठकर भंडारा खा रहे थे।

परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर जाम के हालात

रविवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर बीईओ पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यूं तो टेंपो व ऑटो का संचालन प्रतिबंधित है पर रविवार को इस परीक्षा की वजह से इन वाहनों के सीमित संचालन की छूट दी गई थी। इसका फायदा उठाकर ऑटो वालों ने दिन भर सवारियां ढोईं। केंद्रों के बाहर परीक्षा छूटने के बाद गहमागहमी का माहौल था। एक-एक ऑटो में कई - कई परीक्षार्थी भरकर ले जाए गए। परीक्षा छूटने के बाद बस स्टैंडों पर भी भीड़भाड़ का नजारा दिखा। हालांकि मिनी लॉकडाउन की वजह से शहर की सड़कों पर आम दिनों की तरह भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें