पेड गिरने केबाद खडी क्षतिग्रस्त टनकपुर डिपो कीबस
हाफिजगंज। बरेली से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस पर भरभरा कर पाकड़ का पेड़ गिर गया। इसमें चालक समेत कई सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया है।
टनकपुर डिपो की बस बरेली से सवारियां लेकर मंगलवार की रात 11.30 बजे टनकपुर जा रही थी। जैसे ही बस हाफिजगंज बाइपास लाडपुर गौटिया के समीप पहुंची। तभी हाइवे किनारे पेड़ चलती रोडवेज बस पर परिचालक की तरफ से गिर गया। बस में बैठीं यात्री रत्ना वर्मा पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम दुर्गा प्रसाद पीलीभीत, परिचालक विकास पुत्र अजय कुमार निवासी टनकपुर समेत छह लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के सहयोग से पेड़ को हटवाकर उसमें दबी सवारियों को निकाला। मामूली चोटिल सवारियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया। संवाद
पेड गिरने केबाद खडी क्षतिग्रस्त टनकपुर डिपो कीबस