फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टनकपुर डिपो की बस पर गिरा पेड़, कई जख्मी

विज्ञापन
पेड गिरने केबाद खडी क्षतिग्रस्त टनकपुर डिपो कीबस
विज्ञापन
हाफिजगंज। बरेली से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस पर भरभरा कर पाकड़ का पेड़ गिर गया। इसमें चालक समेत कई सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

टनकपुर डिपो की बस बरेली से सवारियां लेकर मंगलवार की रात 11.30 बजे टनकपुर जा रही थी। जैसे ही बस हाफिजगंज बाइपास लाडपुर गौटिया के समीप पहुंची। तभी हाइवे किनारे पेड़ चलती रोडवेज बस पर परिचालक की तरफ से गिर गया। बस में बैठीं यात्री रत्ना वर्मा पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम दुर्गा प्रसाद पीलीभीत, परिचालक विकास पुत्र अजय कुमार निवासी टनकपुर समेत छह लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के सहयोग से पेड़ को हटवाकर उसमें दबी सवारियों को निकाला। मामूली चोटिल सवारियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया। संवाद

पेड गिरने केबाद खडी क्षतिग्रस्त टनकपुर डिपो कीबस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें