फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार पर पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे रामगंगा चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा चौकी प्रभारी की कार पर पेड़ गिर गया। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। सोमवार सुबह नौ बजे रामगंगा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी कार से चौकी से थाने आ रहे थे। वह अकेले थे और कार खुद ही चला रहे थे। कैंट की ओर से वह जंक्शन रोड की तरफ बढ़े तभी एक विशालकाय पेड़ उनकी कार पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि वह कार की छत तोड़ता हुआ पिछली सीट पर आकर गिरा। अचानक हुए घटनाक्रम से धर्मेंद्र सिंह अवाक रह गए और कार से निकलकर बाहर आ गए। बाद में उन्होंने मदद के लिए सहकर्मियों को बुलाया। बाद में क्रेन से कार पर गिरे पेड़ को हटाया जा सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें