शाही। ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन के बाद गौहाना और तुरसा पट्टी गांव में बिजली निगम की ओर से ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। दरअसल, तुरसा पट्टी गांव में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर फुंक जाने से विद्युत आपूर्ति बंद थी। इसी तरह गौहना गांव में भी चार दिन से बिजली आपूर्ति बंद थी। भीषण गर्मी में परेशान लोगों ने कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब आपूर्ति नहीं मिल सकी तो फुंके ट्रांसफार्मर के आगे ही अर्द्धनग्न होकर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अमर उजाला में प्रमुखता से मामले को उठाया था। इसके बाद दोनों गांवों में बुधवार को नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए। एक महीना बाद बिजली मिलने से ग्रामीण काफी खुश नजर आए और उन्होंने आभार जताया है। संवाद