आंवला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगा ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम सात बजे आग की लपटों के बीच जल उठा। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद आपूर्ति बंद कर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे पहले आसपास के लोगों ने जलती हुई आग पर मिट्टी व बालू फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।
जेई मनोज यादव ने बताया कि करीब दो घंटे बिजली कटौती के बाद आई सप्लाई से एक साथ लोड पड़ने के कारण एलटी केबल में फाॅल्ट हो गया और आग लग गई। तत्काल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर फाॅल्ट को ठीक कर आधे घंटे बाद सप्लाई शुरू कर दी। संवाद