फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक सप्ताह में तीन बार फुंका ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन

Mon, 28 Aug 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बिशारतगंज में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग-संवाद
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे में एक सप्ताह से तालकटोरा के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि तालकटोरा के पास लगे ट्रांसफार्मर से वार्ड नंबर छह की बिजली काट दी जाती है। करीब आठ दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया। उसके बाद से तीन बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है, लेकिन हर बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है। अजय, आसिफ, सोनू, छोटे मौर्य, ओमेंद्र, मोनू, मिलन, चुन्ना मियां, मुकेश साहू, राजू वर्मा, नेतराम आदि ने बताया कि बिजली नहीं आने से इन्वर्टर , मोबाइल आदि विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। विद्युत उपकेंद्र के जेई साजन कुमार ने बताया समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें