फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूदनपुर में फुंका ट्रांसफार्मर, दो दिन से बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। एक ओर सूदनपुर गांव में शनिवार को ट्रांसफार्मर फूंक गया, जो सोमवार तक भी नहीं लग पाया। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र में ई-दुल-अजहा त्योहार पर भी सारे दिन बिजली गुल रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जेई राजकुमार का कहना है कि हवा के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। अलीगंज के संजीव गुप्ता, विकास गुप्ता, अमरोली ग्राम प्रधान पति नौनिहाल, अशोक कुमार वर्मा, बेनीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार आदि लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चाहे तो बिजली लाइन के नीचे खड़े पेड़ों की टहनियों को छांट कर दिन में शेड्यूल के हिसाब से उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति करा सकते हैं।
प्रशासनिक आदेश के बावजूद भी अलीगंज बिजली घर से किसी भी त्योहार पर बिजली आपूर्ति ठप रहना एक नियम बन गया है। सोमवार को भी ईद-उल-अजहा त्योहार पर सारे दिन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में गुस्सा देखा गया। वहीं, सूदनपुर गांव के लोगों ने भी रोष प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें