बरेली। मोहल्ला सुभाषनगर के नेकपुर में बुधवार सुबह पौने आठ बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। आठ घंटे बाद करीब शाम चार बजे ट्रांसफार्मर ठीक हुआ तो आपूर्ति बहाल हो सकी। मोहल्ले के साकेत और सुधांशु ने बताया कि भैया दूज की तैयारियों के बीच ही बिजली गुल हो गई। ऐसे में पानी का संकट भी रहा। सबस्टेशन पर फोन कर जानकारी दी तो करीब एक घंटे बाद बिजली कर्मी आए और इसके बाद मरम्मत का काम शुरु किया गया। उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं का फोन ही नहीं उठाया। पूर्व पार्षद सुनील वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने तब स्टेशन और अभियंताओं को फोन कॉल की, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला।