नवाबगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरौर में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की रात बिजली गिरने से फुंक गया। इससे गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते शुक्रवार को लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे चोरी की घटना बढ़ने की आशंका बनी हुई है। आपूर्ति बहाल न होने पर लोग गर्मी से परेशान हैं। भाजपा नेता ब्रह्मदत्त अवस्थी, ग्राम प्रधान कमलेश, नीतीश उपाध्याय, अहिवरन कुमार बौद्ध आदि ने 250 केवीए के फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए विद्युत निगम से मांग की है। संवाद