फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंका, दो दिन से अंधेरे में 200 घर

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद दो दिन से 200 घर अंधेरे में हैं। बावजूद, जिम्मेदारों ने बिजली आपूर्ति बहाल के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला तकिया में चौड़े रोड पर रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दो दिन से फुंका पड़ा है। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ले के लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने इंवर्टर डाउन हो गए। पेयजल संकट से भी लोगों को दो चार होना पड़ा। वार्ड आठ के सभासद मो. आसिर ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी आती रहती है। कभी-कभी केबल जलने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। शेरगढ़ से जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि फुंका हुआ ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम तक बदल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें