बरेली। कोरोना महामारी के चलते काम-धंधा छोड़कर घर वापस आए प्रवासी मजदूरों के लिए राजकीय खाद्य विज्ञान केंद्र ने स्पेशल ट्रेनिंग शुरू की है, ताकि उन्हें स्वरोजगार मिल सके। विज्ञान केंद्र के प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार सृजन के उद्देश्य से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन जिला स्तर पर स्थापित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, इज्जतनगर, राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, विकास भवन बदायूं और राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, तारीन टिकली शाहजहांपुर की ओर से तीन दिवसीय फल संरक्षण शिविर का आयोजन न्याय पंचायतों में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए अनुदान भी मिलेगा। उन्होंने बताया इस संबंध में सुरेश चंद्र पर्यवेक्षक, बरेली के मोबाइल नंबर- 9319581126, वीरेंद्र कुमारी पाली, सहायक प्रभारी, शाहजहांपुर के मोबाइल नंबर- 9140623460, बृजपाल, पर्यवेक्षक, बदायूं के मोबाइल नंबर-9984650123 और कृष्णा लोहनी, प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर- 7906339735 पर संपर्क किया जा सकता है।