बरेली। लखनऊ मंडल के कुंदनगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग होने से अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल (13005/13006) और जम्मूतवी राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस (12355/12356) बदले हुए रूट से चलेंगी। रेल सूत्रों के मुताबिक, 23 नवंबर तक अर्चना एक्सप्रेस फैजाबाद-वाराणसी और पंजाब मेल वाराणसी-सुल्तानपुर होते हुए चलेंगी।