बरेली। उत्तर रेलवे के उपमुख्य सलाहकार अमित गोयल इज्जतनगर रेल मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (सीनियर डीएफएफ) बनाए गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वह 2011 बैच के आईआरएएस अधिकारी हैं। अमित गोयल पहले भी सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के पद पर काम कर चुके हैं। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने बताया कि निवर्तमान सीनियर डीएफएम अरविंद शर्मा को एनई रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में तैनात किया गया है।