बरेली। जयपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग होने से साप्ताहिक ट्रेन रानीखेत एक्सप्रेस पांच दिन बदले रूट से चलेगी। इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस (15013 अप) 13 से 26 अगस्त तक जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-सादुलपुर-लोहारू-रेवाड़ी जंक्शन होते हुए गुजरेगी। काठगोदाम से जैसलमेर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस (15014 डाउन) 15, 16, 19, 23 और 24 अगस्त को इसी रूट से गुजरेगी। जबकि 17, 18, 20, 21, 22, 25, और 26 अगस्त को को जैसलमेर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस निर्धारित रूट से चलेगी। ब्यूरो