सीबीगंज। पटरियों के पास टहल रहे मूक बधिर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान करके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। सीबीगंज के मथुरापुर का मोहम्मद उमर (20) मूक बधिर था। दोपहर 11 बजे वह पटरियों के पास से गुजर रहा था। मुरादाबाद की ओर से आती ट्रेन के ड्राइवर ने उसे देखकर हार्न बजाया लेकिन बहरा होने के कारण उसे सुनाई नहीं दिया। ट्रेन पास आने पर आसपास के लोगों ने भी शोर मचाकर उसे हटाना चाहा। लोगों का कहना था कि वह इधर-उधर घूमता रहता था। उसके पिता ने बताया कि वह सुबह ही टहलने निकला था।