फतेहगंज पूर्वी। बरेली जंक्शन पर नया ट्रैक बिछाने का काम मंगलवार शाम सात बजे तक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों रद्द चल रहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को भी हरी झंडी मिल गई है। रेलवे के चीफ कंट्रोलर टाइम टेबल मुरादाबाद मनोज सिन्हा ने बताया कि 25 जून से बंद की गईं 14235-36 बरेली- बनारस एक्सप्रेस, 14307-08 प्रयागराज एक्सप्रेस, लखनऊ जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 54377- 78 बरेली-प्रयाग, 54251-54252 लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर 20 जुलाई तक रद्द कर दी गईं हैं। 54075-76 दिल्ली-सीतापुर सिटी ट्रेन चंदौसी होते हुए बरेली तक आएगी। इस ट्रेन को दूसरा रेक वाया रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर होता हुए सीतापुर सिटी तक चलता है। इसके बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ब्यूरो