बरेली। रेलवे वर्कशॉप कर्मचारियों को फरवरी के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाना है। इसमें लगभग तीन करोड़ रुपये का भुगतान इस माह के वेतन में होगा। जनवरी, 2016 में सातवां वेतन आयोग लागू होने पर वेतन में बढ़ोत्तरी की गई थी, लेकिन बहुत से भत्तों को नहीं बढ़ाया गया था, इसमें इंसेंटिव भी शामिल था। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने बताया कि रेलवे वर्कशॉप में यह भुगतान शुरू कर दिया गया है। वर्कशॉप के करीब 12 सौ कर्मचारियों को एरियर का लाभ मिलेगा।