फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई विजीलेंस ने सीआईटी आफिस के रिकार्ड खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस, दिल्ली से आई विजीलेंस की टीम ने अचानक सीआईटी आफिस में छापा मारा। टीम के आने से जंक्शन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि टीम ने करीब दो घंटे तक जंक्शन के सीआईटी आफिस में बैठकर ड्यूटी रिकार्ड और अन्य कागजात देखे। इसके बाद सभी रिकार्ड को वीआईपी रूम में ले गई। जहां देर रात तक कागजात चेक होते रहे। क्या कार्रवाई हुई, अभी यह पता नहीं लगा है। जानकारी के मुताबिक, सीआईटी आफिस में ट्रेनों में ड्यूटी लगाने को लेकर काफी अनियमितताएं हैं, जिससे सीनियर टीटीई में रोष है। बताया जाता है कि जूनियर टीटीई की ड्यूटी वीआईपी और सीनियर टीटीई से साधारण ट्रेनों और स्टेशन पर चेकिंग कराई जा रही है, लेकिन कोई भी टीटीई इस संबंध में खुलकर बोलने को तैयार नहीं। हालांकि यह शिकायतें लंबे समय से रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस पहुंच रही थीं। दूसरी ओर गणतंत्र दिवस पर चौकसी को लेकर भी विजीलेंस अलर्ट है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें