फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से निकलने पर रोक लगाई तो पटरी से ट्रैक्टर ट्रॉली गुजारने लगे खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर ट्रॉली फंसने और फिर मालगाड़ी से उसके परखचे उड़ने के मामले में एक खनन माफिया का नाम सामने आया है। आरपीएफ अब खनन माफिया की तलाश में जुट गई है। आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक, मानपुर क्षेत्र में रेलवे की पुलिया है, इससे हल्का ट्रैफिक गुजरता है, लेकिन खनन माफिया की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली इससे गुजरने लगीं तो पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगी। इस पर आरपीएफ ने मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पुलिया से गुजरने पर रोक लगा दी। इस पर खनन माफिया ने पटरी के पास मिट्टी को समतल करके ट्रैक्टर ट्रॉली निकालनी शुरू कर दीं। शनिवार सुबह 9:30 बजे बरेली कैंट और रसुइया स्टेशनों के बीच खनन माफिया की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब ट्रैक से होकर निकल रही थी तो ट्रैक्टर का पिछला पहिया फंस गया। इसी बीच मालगाड़ी आ गई तो ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। तेज गति से गुजरती मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा, लेकिन तब तक इंजन ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इस घटना के बाद रेल यातायात बाधित हो गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि खनन माफिया की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें