फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जनवरी तक चलेगी जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने जबलपुर-हरिद्वार के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 30 जनवरी तक बढ़ा दिया है। पहले यह ट्रेन 31 दिसंबर तक चलनी थी। स्पेशल ट्रेन बुधवार को जबलपुर से दोपहर 3:15 बजे चलकर सुबह 8:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचकर दोपहर 12:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन हरिद्वार से दोपहर 2:45 बजे चलकर रात 7:29 बजे बरेली जंक्शन होते हुए अगले दिन दोपहर 12:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बरेली, मुरादाबाद, सीतापुर, लखनऊ सिटी, कानपुर सेंट्रल, बांदा, सतना, कटनी आदि स्टेशनों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें