बरेली। रेलवे ने कोहरे और ठंड से यात्रियों की संख्या में कमी आने पर छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि एक पैसेंजर ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया है। एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड होने से पैसेंजर ट्रेनों में नाम मात्र के यात्री सफर कर रहे है। इसे देखते हुए रेलवे ने लखनऊ से आनंद विहार तक छह पैसेंजर ट्रेनों को 31 दिसंबर तक रद्द किया है। इनमें लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेेंजर, चंदौसी-मुरादाबाद पैसेंजर, संभल-मुरादाबाद पैसेंजर (अप/डाउन) शामिल हैं, जबकि मुरादाबाद से आनंद विहार जाने वाली मेमू ट्रेन अब मुरादाबाद से गाजियाबाद तक चलेगी।