फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब चलेगा एस्केलेटर... किसी के पास जवाब नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे जंक्शन का एस्केलेटर कब चलेगा.. इसका जवाब रेलवेके किसी अधिकारी के पास नहीं है। 28 नवंबर को उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कंपनी ने किसी तरह से एस्केलेटर चला दिए। रुक-रुककर एस्केलेटर दिन भर चलता रहा। जीएम के जाते ही एस्केलेटर बंद कर दिया गया। अब यात्रियों को ये सुविधा कब मिलेगी, ये बताने वाला कोई नहीं है। एस्केलेटर के सवाल पर बस एक ही जवाब मिलता है कि ट्रायल चल रहा है। सफल ट्रायल के बाद एस्केलेटर यात्रियों के हवाले कर दिया जाएगा। लेकिन ये होगा कब.. इसका जवाब कोई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें