बरेली। नार्दर्न रेलवे के जीएम टीपी सिंह जंक्शन का बृहस्पतिवार को वार्षिक निरीक्षण करेंगे। उनके साथ मुख्यालय के अधिकारियों का अमला भी रहेगा। जीएम दोपहर 1:35 बजे जंक्शन पहुंचेंगे। निरीक्षण के बाद 3:05 बजे आंवला चले जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जंक्शन पर वह प्लेटफार्म, रेस्ट हाउस, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल, पावर केबिन, रिजर्वेशन, बुकिंग और पार्सल ऑफिस का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले वह सुबह नौ बजे से मुरादाबाद स्टेशन, दलपतपुर यार्ड के अलावा रामपुर, मिलक, नगरिया सादात स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। वह 3:05 बजे आंवला, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद चले जाएंगे।