बरेली। देहरादून स्टेशन की रीमॉडलिंग के चलते रेलवे ने 10 नवंबर से सात फरवरी, 2020 तक 90 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि के लिए हरिद्वार से देहरादून जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते बरेली जंक्शन से गुजरने वाली उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन देहरादून के लिए निरस्त किया गया है।
ट्रेन स्टेशन
हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस हरिद्वार
हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस हरिद्वार
गोरखपुर देहरादून राप्तीगंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद तक
रद्द ट्रेनें:
वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस, काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस, हरिद्वार रामनगर एक्सप्रेस, नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस।