बरेली। एनई रेलवे के एसडीजीएम निखिल पांडेय ने कहा कि रेल कार्यों की पूरी जानकारी होने से हादसों को टाला जा सकता है। उन्होंने इज्जतनगर स्टेशन पर मंडलीय अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को सतर्कता की शपथ दिलाई। डीआरएम सभागार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2019 के अंतर्गत हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रेल कार्यों में पारदर्शिता और अनुभवों को साझा करके रेल सेवाओं को बेहतर करना है। उन्होंने अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी जाड़ों में पटरियों की चेकिंग में सतर्कता बरतें। इज्जतनगर मंडल में हादसे नगण्य हैं, यह आगे भी कायम रहना चाहिए। बैठक में डॉ. आरके भारती, महेश सिंह, जेपी सिंह, जेआर संदीप सिंह, अजितेंद्र त्रिपाठी आदि ने सतर्कता संबंधी टिप्स दिए। बैठक में एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल, अजय वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।