बरेली। आईआरसीटीसी की निजी ट्रेन पर्यटकों को लेकर गुरुवार को जंक्शन पहुंची। जंक्शन से भी कुछ पर्यटकों को इस ट्रेन से जाना था, जिस कारण ट्रेन करीब एक घंटा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी रही। इस निजी ट्रेन को साबरमती से प्रयाग जाना था। ट्रेन में टीटीई, कैटरिंग स्टाफ भी निजी था। ट्रेन करीब 9:15 बजे जंक्शन पहुंची। एक घंटा रुकने के बाद प्रयाग के लिए रवाना हो गई।