पौधा रोपने के बाद उसमें पानी डालते जीएम राजीव अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एनई रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने डीआरएम आफिस के कर्मचारियों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए जूट के बैग बांटे। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों, परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाने के लिए सहयोग करें। इससे पहले उन्होंने विद्युतीकरण के नवनिर्मित भवन और विद्युत शक्ति नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन वयोवृद्ध रेल कर्मचारी मीटर रीडर मुकेश के हाथों फीता कटवाकर उद्घाटन कराया। उन्होंने सिटी स्टेशन पर पौधशाला में पौधे भी रोपे। इस दौरान मंडल के कई स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले 266 व्यक्तियों से जुर्माना भी वसूला गया। इस मौके पर डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल और अजय वार्ष्णेय, सीनियर डीसीएम नीतू आदि अधिकारी उपस्थित रहे।