फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरियर परीक्षा में धांधली की शिकायत रेलमंत्री से की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के कमर्शियल अनुभाग में कुरियर के लिए हुई परीक्षा में धांधली की शिकायत एक आवेदक विकेश कुमार सिंह ने रेलमंत्री को ट्वीट करके की है। शिकायत में कहा गया है कि कुरियर की छह पोस्ट के लिए छह आवेदकों को ही बुलाया गया, जबकि आठ युवाओं ने आवेदन किया था। आरोप है कि आफिस में काम करने वाले और अधिकारी से नजदीकी रखने वाले आवेदकों को पास कर दिया गया है। विकेश का कहना है कि एक ही दिन में परीक्षा कराकर रिजल्ट आउट करने के मामले में कर्मशियल अनुभाग के एक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है, उसकी जांच कराई जाए। रेल मंत्री को ट्वीट होने के बाद से इज्जतनगर मंडल में हड़कंप मचा हुआ है। एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार ने सीनियर डीपीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें