पीएन राय एनई रेलवे के एजीएम नियुक्त
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। एनई रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीएन राय को एनई रेलवे का एजीएम बनाया गया है। वह मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। पीएन राय दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल और सिकंदराबाद मंडलों में काम कर चुके हैं। उन्होंने दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट संतनगर और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम रेल सेक्शन में विद्युतीकरण को बढ़ावा दिया। उनका चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में दो साल तक विद्युत इंजन के निर्माण में योगदान रहा है। ब्यूरो