बरेली। अधीनस्थों की कार्यशैली परखने के लिए इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने चमरौआ से काठगोदाम स्टेशन तक विंडो टेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने बिलासपुर, रुद्रपुर सिटी, हल्दी रोड, हल्द्वानी और काठगोदाम तक निरीक्षण किया। विंडो टेलिंग के दौरान उन्होंने समपार, सिग्नल, पुल और पुलिया को भी देखा। उन्होंने सभी स्टेशनों पर उतरकर प्लेटफार्म, आवासीय कॉलोनी और जनसुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू, सीनियर डीसीएम नीतू, सीनियर डीओएम अनूप सिंह, विकास कुमार सिंह, प्रवीण कुमार आदि मंडलीय अधिकारी शामिल थे।