फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट पर फोन नंबर लिखने वाले बाबू की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिलाओं के टिकट पर अपना फोन नंबर लिखने वाले बुकिंग क्लर्क के मामले की जांच शुरू हो गई है। इज्जतनगर मंडल की आरपीएफ और कर्मशियल अनुभाग अलग-अलग जांच कर रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी किसी भी टिकट पर बाबू का नंबर लिखा नहीं मिला है। बहेड़ी का एक बुकिंग क्लर्क महिलाओं के टिकट पर नंबर लिख देता था। आरपीएफ की जांच में पता लगा है कि प्रिंटर का रिबन घिसने के कारण एक महिला टिकट पर छपा मैटर साफ नहीं पढ़ सकी थी जिसके बाद बाबू ने टिकट पर अपना नंबर लिख दिया था कि रास्ते में कोई दिक्कत होने पर वह टीटीई से बात करा सकती है। दूसरी ओर इज्जतनगर मंडल की सीनियर डीसीएम नीतू ने अपनी स्तर से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कर्मशियल अनुभाग के कई बाबुओं से पूछताछ की गई है। सभी ने बुकिंग क्लर्क को निर्दोष बताया है। फिलहाल जांच चल रही है। गौरतलब है कि बुकिंग क्लर्क को एक प्रकरण चार्जशीट भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें