फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2024: बरेली में 19 जुलाई से हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन, रोडवेज बसों का बढ़ेगा किराया

Tue, 16 Jul 2024 06:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते हर सप्ताह तीन दिन चिन्हित रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसकी शुरुआत 19 जुलाई से हो रही है। 19 जुलाई की मध्य रात्रि से ही कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार 22 जुलाई से सावन का शुभारंभ हो रहा है। पहले ही दिन सोमवार होने की वजह से 19 जुलाई की मध्य रात्रि से ही कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बरेली-बदायूं, बरेली-गढ़मुक्तेश्वर, बरेली-हरिद्वार रूटों पर भारी वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इन तीनों मार्गों पर रोडवेज बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा।

विज्ञापन


20 जुलाई से कांवड़ियों का जत्था निकलना शुरू हो जाएगा। इस बार सावन में पांच सोमवार (22, 29 जुलाई, पांच 12 और 19 अगस्त) पड़ रहे हैं। इस
दौरान प्रत्येक शुक्रवार रात 12 से रविवार रात 12 बजे तक बरेली-बदायूं-कासगंज, बरेली-गढ़मुक्तेश्वर-दिल्ली, बरेली-बिजनौर-हरिद्वार रूटों पर भारी वाहनों का संचालन नहीं होगा। 

बरेली के अलावा रामपुर, अमरोहा, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, बुलंदशहर, मेरठ में भी रूट डायवर्जन किया जाएगा। बरेली रीजन के रोडवेज के सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि डायवर्जन के बाद कई रूटों पर किराये में वृद्धि हो जाएगी।

विज्ञापन

तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन 
एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि बदायूं के कछला गंगा घाट के अलावा हरिद्वार और गढ़गंगा से बड़ी संख्या में कांवड़िये बरेली आते हैं। यहां से
पीलीभीत, शाहजहांपुर और गोला गोकर्णनाथ भी जाते हैं। बरेली में सात नाथ मंदिरों में जलाभिषेक होता है। चिह्ति सभी रूटों पर कांवड़ यात्रा के दौरान सप्ताह में तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। इसका प्लान तैयार है। आसपास के जिलों से समन्वय के बाद 18 जुलाई को इसे जारी कर दिया जाएगा।

सावन में नहीं लगेगा संडे बाजार
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान 28 अनधिकृत वाहनों का चालान भी किया गया। सावन के दौरान जाम की समस्या न हो, इसके लिए संडे बाजार को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। कांवड़ यात्रा मार्गों को 18 जुलाई तक अतिक्रमण मुक्त कर लिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्गों पर नहीं खुलेंगी मांस-मछली की दुकानें
सावन के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस-मछली की दुकानों को नहीं खुलने दिया जाएगा। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने कांवड़ यात्रा रूटों का जायजा लेकर अतिक्रमण हटवाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें