फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारियों ने खोदाई और निर्माण कार्यों को व्यापार में बाताया बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को बरेली क्लब में हुई। इसमें ऑनलाइन खरीदारी और स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्य से आवागमन बाधित होने से कारोबार के प्रभावित होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि त्योहार करीब हैं। व्यापारी तैयारी में जुटे हैं, लेकिन ग्राहकों का अभाव है। जगह-जगह खोदाई और निर्माण कार्य से आवागमन बाधित है। इस बारे में जल्द ही मंडलायुक्त से तय समयसीमा में कार्य पूरा कराने की मांग की जाएगी। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने ऑनलाइन खदीदारी से फुटकर ग्राहकी कम होने की बात कही। युवाओं को ई-शॉपिंग के झांसे में न आकर दुकान से खरीदारी का सुझाव दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों की जानकारी दी।
कोर कमेटी में सभी सदस्यों ने ऑनलाइन खरीदारी न करने की शपथ ली। इस दौरान व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य गुरशरण वीर को सम्मानित किया गया। राजीव बूबना, शिरीष गुप्ता, श्याम मिठवानी, मनमोहन सब्बरवाल, दुर्गेश खटवानी, आशीष मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें